Sagar- सड़क पर बुजुर्ग को देखा तो रुक गए समाजसेवी, खुद खरीदा ड्रेसिंग सामान और किया इलाज

 

सागर शहर के कटरा नमक मंडी मार्ग पर मंगलवार शाम मानवता की एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। सड़क किनारे घायल हालत में खून से लथपथ बुजुर्ग को देखकर समाजसेवी विकास केशरवानी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने न सिर्फ बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, बल्कि अस्पताल जाने से इनकार करने पर खुद ड्रेसिंग का सामान खरीदकर उनका प्राथमिक उपचार किया।

 

 

दरअसल, मंगलवार शाम करीब 5 बजे नमक मंडी मार्ग पर 70 वर्षीय रामदयाल अहिरवार घायल हालत में नजर आए। रामदयाल हाथ ठेला चलाकर अपना जीवनयापन करते हैं। किसी कारण से उनके दोनों हाथों में चोट लग गई थी और हाथों से लगातार खून बह रहा था।

 

 

 

उधर से गुजर रहे समाजसेवी विकास केशरवानी की नजर जब बुजुर्ग पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत उनका हाल जाना। बुजुर्ग की हालत देखकर विकास ने उन्हें अस्पताल चलकर उपचार कराने की सलाह दी। उन्होंने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की एंबुलेंस से अस्पताल भेजने की पेशकश भी की, लेकिन बुजुर्ग अस्पताल जाने के लिए तैयार नहीं हुए।

 

 

 

विकास केशरवानी ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब बुजुर्ग अपनी बात पर कायम रहे तो उन्होंने खुद उनकी मदद करने का फैसला लिया। पास की मेडिकल दुकान से ड्रेसिंग का जरूरी सामान खरीदा और बुजुर्ग के दोनों हाथों की अच्छी तरह सफाई कर घाव पर दवा लगाई। इसके बाद दोनों हाथों पर पट्टी बांधी गई।

 

 

 

 

प्राथमिक उपचार के बाद विकास ने बुजुर्ग के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें मौके पर बुलाया। परिजनों के पहुंचने के बाद रामदयाल अहिरवार को सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया। इस दौरान समाजसेवी विकास केशरवानी ने कहा कि जरूरतमंद की मदद करने के लिए हमेशा बड़े साधनों की जरूरत नहीं होती। थोड़ी सी संवेदनशीलता और पहल भी किसी परेशान व्यक्ति के लिए बड़ी राहत बन सकती है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। नमक मंडी मार्ग पर हुई यह छोटी सी पहल अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और समाज में एक-दूसरे की मदद करने का संदेश दे रही है।


By - sagar tv news
19-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.