लगातार बारिश बनी आफत, जगह-जगह भरा पानी कई जगहों पर पेड़ गिरे, जनजीवन अस्त व्यस्त | SAGAR TV NEWS |

 

लगातार हो रही बारिश ने ऐसा हाहाकार मचाया की लोगों को ये आफत साबित हो रही है। मूसलाधार बारिश ने पूरी तरह से जनजीवन प्रभावित कर दिया। घरों और दुकानों में पानी भर गया। तो तेज हवाओं की वजह से कई जगहों पर पेड़ धराशाई हो गए। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें छतरपुर जिले से सामने आई हैं। जहां पानी भरने और पेड़ों के गिरने की वजह से यातायात भी प्रभावित हुआ। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

बताया जा रहा है की छतरपुर में बीती रात से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ था जो बुधवार को भी जारी रहा। देखा जा सकता है की घरों के सामने से ही किस तरह से बारिश का पानी बह रहा है। एक महिला अपने घर से पानी बाहर निकाल रही है। सबसे ज्यादा समस्या निचले इलाकों में देखने को मिली। जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

 

जानकारी के मुताबिक चंदला, अजयगढ़ और महोबा तरफ जाने वाले प्रमुख मार्गों पर कई पेड़ धराशायी हो गए। जिससे वाहनों की आवाजाही रुक गई। वहीं जाम की स्थिति बनी। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गयी थी। बताया जा रहा है की लगातार बारिश से नदी-नालों और छोटे जलस्रोतों का जलस्तर बढ़ने लगा है।

 

कई रपटों और पुल-पुलियों के ऊपर से पानी बह रहा है। जिससे लोगों को सतर्क रहना चाहिए। प्रशासन ने भी इस तरह की अपील की है। जिसमें कहा गया की नदी, नाले, और पुल-पुलियों के अलावा जलभराव वाली जगहों पर जाने से बचें।
फिलहाल प्रशासन द्वारा लोगों को राहत पहुंचाते हुए कार्य किये जा रहे हैं। गिरने वाले पेड़ों को हटाते हुए यातायात दुरुस्त किया जा रहा है।

 

 

जिले में बारिश का दौर जारी रहने से प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है। जो पूरे हालातों पर नजर बनाए हुए है।


By - Sagar tv news
19-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.