नदी में स्नान करते समय डूबने लगी युवती,फिर होमगार्ड जवान बना मसीहा, तेज धार से खींच लाया

 

सावन का महीना होने से धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसी तरह एक युवती स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से डूबने लगी। ये देख होमगार्ड सैनिक ने अपनी जान की बिना परवाह किये तत्काल पानी में छलांग लगा दी और बाहर निकालते हुए उसकी जान बचा ली। घटना उज्जैन जिले की है।


बताया गया की सावन के महीने और नागपंचमी के चलते उज्जैन के रामघाट समेत शिप्रा नदी के प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी दौरान रामघाट पर बड़ा हादसा होने से टल गया। राजगढ़ जिले के खिलचीपुर निवासी मुस्कान उम्र 19 साल रामघाट स्थित चौकी के सामने शिप्रा नदी में स्नान कर रही थी। तभी अचानक गहरे पानी में जाने से डूबने लगी। ये देख सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होमगार्ड सैनिक राजेंद्र डाबी ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। तेज बहाव और गहरे पानी के बीच डूब रही युवती को पकड़ कर सुरक्षित बाहर निकालते हुए उसकी जान बचाई। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और युवती के परिजनों ने होमगार्ड सैनिक जे जज़्बे की जमकर सराहना की।

 

होमगार्ड और एसडीआरएफ के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष कुमार जाट के मुताबकि नागपंचमी और सावन महीने के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रामघाट समेत शहर के सभी प्रमुख घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आपदा बचाव उपकरणों के साथ 130 से ज्यादा होमगार्ड और एसडीआरएफ के तैराक, गोताखोर तैनात किए गए हैं। शिप्रा में स्नान करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं युवती की जान बचाने वाले सैनिक को पुरुस्कृत करने की बात कही।

 

 


By - Sagar tv news
19-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.