sagar-सहेली की पति से बढ़ गई नजदीकियां, भनक लगते ही गर्लफ्रेंड को सरेराह पकड़ कर... | SAGAR TV NEWS |

 

सागर में गुरुवार दोपहर कलेक्टर कार्यालय के गेट के पास अचानक उस समय हंगामा मच गया, जब दो युवतियां आपस में भिड़ गईं। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों एक-दूसरे पर थप्पड़ों की बरसात करने लगीं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 


बताया जा रहा है कि विवाद की वजह एक युवती के अपनी सहेली के पति से कथित नजदीकी को लेकर था। जैसे ही उसकी पत्नी को इस रिश्ते की भनक लगी, दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय के गेट के पास युवती को कथित तौर पर सरेराह पकड़कर पीटा गया।

 


मारपीट होते देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया और मामला शांत कराया। घटना के बाद दोनों पक्ष गोपालगंज थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की।

 

गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे को पहले से पहचानती हैं। पुराने विवाद को लेकर उनके बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की शिकायत पर एनसीआर की कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 


By - Sagar tv news
20-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.