उफनते नाले में ब ही महिला, लोगों ने जा न पर खेलकर बचाया, आफत बनी बारिश!

 

मध्यप्रदेश के सागर संभाग के पन्ना में बारिश अब आफत बनती जा रही है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और कई निचले इलाके जलमग्न हो चुके हैं। इसी बीच अजयगढ़ में उफनते नाले को पार करने की कोशिश कर रही एक महिला तेज बहाव में बह गई।

 

 

गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे पकड़ लिया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पन्ना जिले में लगातार बारिश से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। पन्ना होमगार्ड प्रांगण में पानी भर गया है और परिसर स्थित मंदिर भी जलमग्न हो गया। वहीं, प्रसिद्ध झोर के हनुमान जी मंदिर में भी बारिश का पानी भरने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

उधर अजयगढ़ में उफनते नाले को पार करते समय एक दंपति तेज बहाव की चपेट में आ गया। इसी दौरान महिला बहने लगी। नाले के आसपास खड़े लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए महिला को पकड़ लिया और उसे पानी से बाहर निकाला। समय रहते हुए किए गए इस रेस्क्यू से महिला की जान बच गई।

 

 

बारिश के बीच लोग उफनती नदियों, नालों और झरनों को देखने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन यही लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। जिला भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय के बारिश संबंधी आंकड़ों के मुताबिक पन्ना जिले में अब तक औसतन 631.9 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में जिले में औसतन 69.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। अजयगढ़ में अब तक सबसे ज्यादा 930.2 मिलीमीटर से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

 

 

लगातार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों, एसडीएम, तहसीलदार, पटवारियों और ग्राम पंचायत सचिवों को अलर्ट पर रखा है। एडीएम ने लोगों से अपील की है कि उफान पर बह रहे नदी-नालों और रपटों को पार करने की कोशिश न करें। बहते पानी से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और नदी-नालों के किनारे सेल्फी लेने जैसी लापरवाही बिल्कुल न करें। फिलहाल पन्ना में बारिश का दौर जारी है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

 

 


By - sagar tv news
21-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.