बरमान का पुल डूबा, नर्मदा उफान पर, जलाऊ लकड़ी पकड़ने जान जोखिम में डाल रहे लोग

 

लगातार हो रही बारिश और बरगी बांध के 9 गेट खोले जाने के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी के बढ़ते जलस्तर का असर अब एमपी के नरसिंहपुर में बरमान क्षेत्र में साफ दिखाई दे रहा है। यहां नर्मदा पर बना स्थायी पुल पानी में डूब गया है। इसके बावजूद कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पर जलाऊ लकड़ी पकड़ते नजर आए।

 

 

 

इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नर्मदा के तेज बहाव के बीच लोग पुल के आसपास लकड़ियां पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। पानी का बहाव लगातार तेज है और जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। इसके बावजूद लोग खतरे को नजरअंदाज करते हुए नदी के बेहद करीब पहुंच रहे हैं।

 

 

 

नर्मदा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। लोगों से घाटों और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की जा रही है। नदी किनारे मौजूद दुकानदारों को भी सुरक्षित स्थानों पर जाने की समझाइश दी जा रही है। हालांकि प्रशासन की अपील के बावजूद घाटों और नदी के आसपास लोगों की लापरवाही चिंता बढ़ा रही है।

 

 

सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, पुल डूब चुका है और तेज बहाव के बीच लोग नदी के करीब पहुंच रहे हैं। ऐसे में SDRF की तैनाती और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने की बात भी चिंता का विषय बन रही है।

 

 

बारिश और बांध से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण नर्मदा का जलस्तर और बढ़ सकता है। ऐसे में प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती लोगों को खतरनाक इलाकों से दूर रखना है। फिलहाल लोगों से अपील है कि नदी, घाट और डूब क्षेत्र के आसपास जाने से बचें। कुछ लकड़ियां पाने की कोशिश में अपनी जिंदगी को खतरे में डालना किसी भी कीमत पर समझदारी नहीं है।


By - sagar tv news
22-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.