अन्तर्राज्जीय गैंग का पर्दाफाश तीन सदस्य गिरफ्तार, लाखों के गहने बरामद, 26 से ज्यादा वारदातें कबूली

 

पुलिस ने जब एक शातिर अन्तर्राज्जीय गैंग का पर्दाफाश किया तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोपियों ने दो-चार नहीं बल्कि 26 से ज्यादा वारदातें कबूल की हैं। जिनके पास से अब तक 25 लाख रूपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात और नगदी बरामद की जा चुकी है। अंतरराज्यीय गैंग का मुरैना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बताया गया की वारदातों को मुरैना और भिंड जिले समेत अन्य जगहों पर अंजाम दिया गया।

 

 

 

 

अंतरराज्यीय लूट गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार किये गए हैं। जो मुरैना और भिंड के ग्रामीण इलाकों में सुनसान सड़कों पर लूट और चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। जिन्होंने मुरैना में 10 तो भिंड में 6 समेत 26 से ज्यादा वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। पूछताछ में सामने आया की बदमाश खास तौर से उन बाइक सवारों को निशाना बनाते थे। जिनके साथ महिलाएं होती थीं। हथियार दिखाकर महिलाओं के गहने लूटकर फरार हो जाते थे।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक जौरा थाना क्षेत्र के झौंड गांव के पास सिंघोरा निवासी एवरन सिंह गुर्जर अपनी मां के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी तीन हथियारबंद बदमाशों ने सुनसान सड़क पर लूट की। जहां महिला के गले से सोने की चेन, मंगलसूत्र और पुतई के साथ पर्स में रखे सोने के बाले, चार अंगूठियां और चार हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। महीने भर छानबीन के बाद दो संदिग्धों को सरायछौला थाना क्षेत्र के हेतमपुर निवासी बृजेश उर्फ बिजेंद्र गुर्जर और बंधा गांव निवासी सचिन गुर्जर को पकड़ा।

 

 

 

 

जिन्होंने पूछताछ में झौंड गांव की लूट समेत अन्य अन्य वारदातें कबूली। दोनों ने अपने तीसरे साथी माता बसैया थाना क्षेत्र के खेरा मेवदा गांव निवासी भूरा चौहान का नाम बताया। उसे भी गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में तीनों ने चंबल क्षेत्र के अलावा राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी लूट के अलावा चेन स्नेचिंग की 26 से ज्यादा वारदातों को स्वीकारा। जिनमें मुरैना जिले 10 और भिंड जिले की 6 वारदातें शामिल हैं। एक लूट ग्वालियर में भी की थी।
फिलहाल पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों और लूट का माल खपाने वाले सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

एसपी धर्मराज मीना का कहना है की तीनों आरोपी शातिर अपराधी हैं। तीनों पर लूट और डकैती समेत कई मामले दर्ज हैं


By - sagar tv news
22-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.