सागर- अस्पताल में नशे में युवक ने काटा बवाल, नर्सिंग स्टाफ से अभद्रता और कर्मचारी को पीटा

 

सागर जिले के खुरई सिविल अस्पताल में एक युवक ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। आरोप है की गाली गलौच करते हुए उसने न सिर्फ नर्सिंग स्टाफ से अभद्रता की बल्कि वीडियो भी बनाने लगा। वहीं मना करने पर अस्पताल के कर्मचारी से मारपीट कर दी। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया की युवक को फिनायल पीने के बाद इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। जहां उसने रैफर करने की बात पर बवाल मचा दिया।
वहीं घटना के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया था। हैरानी की बात तो ये है की अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे बंद थे। जिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

 

जानकारी के मुताबिक खजरा हरचंद गांव निवासी प्रदीप कुर्मी ने घरेलू विवाद के बाद फिनायल पी लिया था। उसे डायल-112 की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद वह सागर रेफर करने की जिद करने लगा। स्टाफ ने 108 एम्बुलेंस उपलब्ध न होने की बात कही तो युवक गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान उसने महिला नर्सिंग स्टाफ का मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कर्मचारी ने वीडियो बनाने से रोका तो युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी। अस्पताल स्टाफ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई।

 

 

घटना के बाद महिला नर्सिंग स्टाफ ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाने के साथ बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे चालू कराने की स्टॉफ ने मांग भी की है। उनका कहना है कि कैमरे चालू होते तो पूरी घटना रिकॉर्ड हो सकती थी।

 

 


By - Sagar tv news
22-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.