Sagar - वीकेंड पर आपचंद घूमने पहुंचे लड़के लड़कियां, अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, पुलिस और गोपाल भार्गव पहुंचे

 

सागर दमोह रोड पर स्थित पर्यटन स्थल आपचंद गुफा के पास नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से 8 युवक-युवतियां बीच नदी में फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। देर रात तक चले ऑपरेशन के बाद सभी युवक-युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर रहने से विधायक गोपाल भार्गव मौके पर पहुंच गए थे और जब तक यह सभी फंसे हुए पर्यटक बाहर सुरक्षित नहीं आ गई तब तक वह वहीं पर बैठे रहे इस दौरान गढ़ाकोटा और सानौधा की पुलिस भी मौजूद रही

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार, सागर के बहेरिया क्षेत्र में रहने वाले युवक-युवतियों का एक ग्रुप आपचंद गुफा क्षेत्र में घूमने पहुंचा था। यहां नदी पहाड़ जंगल और सुहावाने मौसम को एंजॉय करते-करते नदी की दूसरी तरफ चले गए एक लड़का तो इस तरफ आ गया लेकिन कुछ ही देर में अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया जिससे बाकी के दो लड़के और पांच लड़कियां नदी की दूसरी तरफ ही फंसे रह गए इसके बाद चौकीदार और पूर्व सरपंच को जानकारी दी जिन्होंने प्रशासन तक खबर भेजी थी

 

 

 

 

इसी दौरान नदी में अचानक पानी बढ़ गया। देखते ही देखते नदी का जलस्तर बढ़ने से सभी लोग बीच नदी में दूसरी तरफ फस गए और सुरक्षित बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही गढ़ाकोटा और सानौधा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। नदी में तेज बहाव और रात का अंधेरा होने के कारण स्थानीय स्तर पर बचाव कार्य करना मुश्किल था। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया।

 

 

 

 

एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू उपकरणों और बोट की मदद से बेहद सावधानी के साथ बचाव अभियान शुरू किया। भारी मशक्कत के बाद टीम ने एक-एक कर सभी 9 युवक-युवतियों को सुरक्षित नदी किनारे पहुंचाया।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक गोपाल भार्गव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बचाव अभियान की जानकारी ली और राहत एवं रेस्क्यू कार्य का जायजा लिया।

समय रहते पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। रेस्क्यू किए गए सभी युवक-युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।


By - sagar tv news
23-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.