रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से सनसनी, हत्या के आरोप पर 4 घंटे जाम और फिर

 

रेलवे ट्रैक पर 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले के हरपालपुर के राज अनुरागी, निवासी राजपूत कॉलोनी, हरपालपुर के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हरपालपुर थाने के सामने करीब चार घंटे तक जाम लगा दिया। परिजनों के मुताबिक राज गुरुवार शाम करीब 5 बजे घर से निकला था। करीब एक घंटे बाद फोन पर उसकी बातचीत हुई। राज ने परिवार से कहा था कि वह पांच मिनट में घर लौट रहा है, लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को भी सूचना दी।

 

 

 

 

परिवार का कहना है कि मोबाइल लोकेशन कालका मैरिज हाउस के आसपास मिली थी। इसके बाद पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश करते रहे। शुक्रवार सुबह बोदी गांव के पास दिदौरा रेलवे ट्रैक पर एक किशोर का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान राज के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए महोबा भेज दिया। वहीं, परिजनों ने किशोर की मौत को संदिग्ध बताते हुए कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि करीब दो दिन पहले बच्चों के बीच विवाद हुआ था और इसके बाद राज को कथित तौर पर धमकी दी गई थी। परिजनों का कहना है कि उनके पास धमकी से संबंधित ऑडियो भी है।

 

 

 

 

 

 

हालांकि, जिन लोगों पर परिजनों ने आरोप लगाए हैं, उनकी भूमिका की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। परिवार का कहना है कि राज आत्महत्या नहीं कर सकता और आशंका है कि उसके साथ कोई अनहोनी हुई, जिसके बाद शव रेलवे ट्रैक पर पहुंचाया गया। न्याय की मांग को लेकर बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग हरपालपुर थाने के सामने सड़क पर बैठ गए। करीब चार घंटे तक जाम के कारण यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पहुंचे नौगांव एसडीओपी अमित मेश्राम ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस के मुताबिक स्टेशन मास्टर के माध्यम से शव मिलने की सूचना मिली थी। परिजनों की तहरीर प्राप्त कर जांच शुरू कर दी गई है। राज की मौत आत्महत्या है या हादसा अथवा कोई आपराधिक घटना—इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही होगा।


By - sagar tv news
23-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.