दुर्लभ बच्चे का हुआ जन्म, चार हाथ चार पैर के साथ जन्मा बच्चा, कौतुहल का बना विषय

 

जब एक बच्चे का जन्म हुआ तो खुद डॉक्टर भी उसे देखकर हैरान रह गए। क्योंकि ये बच्चा सामान्य नहीं था। बल्कि उसके चार हाथ-पैर होने से डॉक्टर भी दंग रह गए। इस बच्चे को देखने बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहें हैं। जिसे देखने के बाद हर कोई हैरानी में है। हालांकि डॉक्टरों ने इसकी वजह भी बताई है उनका कहना है की एक या दो लाख मामलों में ऐसा हो जाता है। चार हाथ-पैर वाले बच्चे का जन्म छतरपुर जिले के लवकुश नगर में हुआ है। जिससे अस्पताल स्टाफ और अन्य लोग अचंभित रह गए। इस बच्चे के फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। जिसके बाद बच्चे को देखने अस्पताल के आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी। ये खबर बिल्कुल आग की तरह फैली।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक लवकुश नगर प्राथमिक अस्पताल में महिला की डिलवेरी हुई। बच्चे के जन्म के बाद नवजात को देखकर पहले डॉक्टर हैरान हुए। वहीं इसके बाद जिसने भी देखा वह हैरत में पड़ गया। क्योंकि बच्चे के शरीर पर सामान्य से ज्यादा हाथ-पैर नजर आए। बच्चे के चार हाथ और चार पैर देखकर परिजन भी सोच में पड़ गए। ये मामला सामान्य से काफी अलग था। स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भी यह सामान्य प्रसव नहीं था।

 

 

 

 

मामले की जानकारी सामने आने के बाद नवजात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सोशल मीडिया पर भी उसका वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ।
डॉक्टरों ने इसे किसी चमत्कार के बजाय एक दुर्लभ चिकित्सकीय स्थिति बताया है। मामले में लवकुश नगर स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर मोनिका ने बताया की इस तरह के मामले बेहद दुर्लभ होते हैं लाखों में किसी एक बच्चे में ऐसी स्थिति देखने को मिलती है। उन्होंने भी ऐसा मामला पहली दफा ही देखा है।------


By - sagar tv news
25-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.