छात्रों का फूटा गुस्सा, बोले खेल मैदान की बदहाली पर सुविधाएं नहीं मिलीं तो होगा आंदोलन

 

खेल मैदान की बदहाल स्थिति और खेल सुविधाओं की कमी को लेकर छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का आक्रोश सामने आया है। खिलाड़ियों ने मैदान को बेहतर और सुविधायुक्त बनाने की मांग को लेकर एमपी के उज्जैन जिले के खाचरौद के शासकीय विक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छात्रों ने कहा कि खेल मैदान खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का प्रमुख केंद्र है, लेकिन मौजूदा अव्यवस्थाओं के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से 200 मीटर के बजाय 400 मीटर का रनिंग ट्रैक बनाने की मांग उठाई। साथ ही ट्रैक निर्माण में अपनाए जा रहे मापदंडों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की गई, ताकि खिलाड़ियों को यह स्पष्ट हो सके कि ट्रैक का निर्माण किस मानक के अनुसार किया जा रहा है।

 

 

 

 

खिलाड़ियों ने मैदान की घास की नियमित कटाई, जगह-जगह मौजूद गड्ढों को भरकर समतलीकरण कराने और मैदान को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने की मांग भी रखी। छात्रों का कहना है कि असमतल मैदान के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान चोट लगने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा ज्ञापन में जिम्नेशियम की सुविधा उपलब्ध कराने और स्टेडियम निर्माण के दौरान खेल मैदान की मौजूदा व्यवस्था को सुरक्षित रखने की मांग की गई। छात्रों ने खेल मैदान के विकास के लिए आने वाले बजट और उसके खर्च का विवरण भी सार्वजनिक करने की मांग की है।

 

 

 

 

खिलाड़ियों का कहना है कि महाविद्यालय में कई प्रतिभाशाली विद्यार्थी हैं, जो विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। लेकिन पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलने के कारण उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि महाविद्यालय प्रशासन खिलाड़ियों की इन मांगों पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और बदहाल खेल मैदान को कब तक बेहतर सुविधाओं से लैस किया जाता है।


By - sagar tv news
25-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.