Sagar- अधिकारी अंदर कर रहे थे सुनवाई, बाहर युवक ने किया कुछ ऐसा की अस्पताल ले जाना पड़ा

 

सागर कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार दोपहर जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब शिकायत लेकर पहुंचे एक युवक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक को उल्टियां करते देख वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे संभाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल युवक का उपचार जारी है।

 

 

युवक ने अपना नाम विजय कुमार और निवासी गढ़ाकोटा बताया है। विजय का आरोप है कि उसने गढ़ाकोटा निवासी एक व्यक्ति से रुपए उधार लिए थे। उसके मुताबिक, वह संबंधित व्यक्ति को पूरी रकम वापस कर चुका है। इसके बावजूद जमीन को लेकर विवाद खत्म नहीं हुआ और सामने वाला व्यक्ति उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।

 

 

विजय का कहना है कि रुपए लौटाने के बाद भी उस पर जमीन खाली करने का दबाव बनाया जा रहा था। लगातार चल रहे विवाद और परेशानी से परेशान होकर उसने जनसुनवाई के दौरान यह कदम उठा लिया
घटना के बाद युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मामले की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे।

 

 

अधिकारियों के अनुसार, युवक के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद रुपए के लेन-देन और जमीन विवाद से जुड़े दस्तावेजों व आरोपों की जांच की जाएगी। जांच और बयानों के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

 


By - Sagar tv news
25-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.