Sagar -मुस्कुराइए ! आप स्मार्ट सिटी सागर में है, 4 दिन की बारिश से गढ्ढों में गुम हो गई सड़के

 

सागर में दो दिन हुई तेज बारिश से शहर की प्रमुख सड़कें उखड़ने लगी हैं, जिससे जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी भरा होने से ये गड्ढे खतरनाक साबित हो रहे हैं। सबसे बदतर स्थिति मकरोनिया चौराहे से बटालियन मार्ग की है, जहां गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया है। वहीं, शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले सागर तालाब पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की स्थिति भी बेहद खराब हो चुकी है। इस सड़क का डामर उखड़ने से बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं। कॉरिडोर पर पहले भी गड्ढे हो गए थे जिन्हें पूर्व में पेंच वर्क कराकर भर दिया था। दो दिन की बारिश में ही इसका डामर फिर बह गया है।

 

 

 

 


इसके अलावा डिग्री कॉलेज चौराहा, बस स्टैंड के सामने और जिला अस्पताल रोड पर डामर पूरी तरह उखड़ चुका है, जिससे नुकीली गिट्टियां बाहर निकल आई हैं और आए दिन हादसे हो रहे हैं। सिविल लाइन से जिला पंचायत चौराहा जाने वाला मार्ग भी गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुका है। वहीं आइजी बंगला से हनुमान मंदिर वाली रोड पर भी स्थिति बिगड़ रही है।

 

 

 

 

शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शुमार अप्सरा टॉकीज के पास बने रेलवे अंडरब्रिज के नीचे जलभराव की समस्या का समाधान सालों बाद भी नहीं निकल सका है। तालाब के ऊपर बने एलिवेटेड कॉरिडोर के दोनों ओर जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है।


By - sagar tv news
26-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.