शिवराज का ‘मीठा अंदाज! बच्चों के स्वागतम गीत के बाद खुद गाया बच्चे मन के सच्चे | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के रायसेन में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक दिवसीय दौरा कई मायनों में खास रहा। दौरे के दौरान जहां उन्होंने जिले के शैक्षणिक विकास, बेटियों के प्रोत्साहन, पर्यावरण संरक्षण और केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की, वहीं उनका एक अलग और खुशनुमा अंदाज भी देखने को मिला। शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने शिवराज सिंह चौहान के स्वागत में स्वागतम गीत प्रस्तुत किया। बच्चों की मासूम आवाज और प्रस्तुति ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। इसके बाद शिवराज सिंह भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने बच्चों के साथ सुर मिलाते हुए मशहूर गीत ‘बच्चे मन के सच्चे’ गाया।

 

 

कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। मंच पर बच्चों के साथ गीत गाते शिवराज को देखकर माहौल में उत्साह नजर आया। खास बात यह रही कि राजनीतिक और प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच उनका यह संगीतमय अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। वहीं कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आर्थिक परेशानी के कारण किसी भी बेटी की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। बेटियों को आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाना जरूरी है।

 

 

छात्राओं की सहायता के लिए स्थापित हेल्प डेस्क के जरिए अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। पात्रता नियम, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई। शिवराज सिंह चौहान का रायसेन दौरा विकास और योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ बच्चों और छात्राओं के बीच संवाद के लिए भी यादगार रहा। लेकिन पूरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा आकर्षण बच्चों का स्वागतम गीत और उसके बाद शिवराज सिंह चौहान का ‘बच्चे मन के सच्चे’ गाना रहा। वीडियो में देखिए—कैसे बच्चों के सुर में सुर मिलाकर शिवराज सिंह चौहान ने गाया ‘बच्चे मन के सच्चे’।

 

 


By - Sagar tv news
26-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.