क्लास में बेख़ौफ़ बीड़ी के कस लगा रहे मासाब, बच्चों ने निकाला शराब का क्वार्टर, वीडियो वायरल होते ही गिरी गाज

 

स्कूल की क्लास में बच्चों के साथ हंसते खिलखिलाते और बीड़ी के कश लगाते हुए ये कोई आम इंसान नहीं हैं बल्कि उसी स्कूल के मास्टर जी हैं। जो बेख़ौफ़ और बिंदास तरीके से बैठे हुए हैं। हर फ़िक्र को धुएं में उड़ा रहे हैं। बच्चे उनके साथ मस्ती मजाक कर रहे हैं। हद तो ये है की उनकी कमर में शराब का क्वार्टर भी खुसा हुआ है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मासाब बुरे फंस गए और निलंबित भी हो गए। तस्वीरें एमपी के श्योपुर जिले की हैं।

 

 

 

 

मामला सुठारा सरकारी स्कूल के बताया जा रहा है। आरोप है की शिक्षक दो बजे स्कूल आते हैं। हैरान करने वाले इस वीडियो में नज़र आ रहा है की शिक्षक छात्रों के बीच बैठकर बीड़ी पी रहे हैं। बच्चों ने ही कमर में लगी शराब का पाव भी निकाला। वहीं वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक श्रीपाल जाटव को निलंबित कर दिया।

 

 

 

 

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ स्थानीय लोग और छात्र शिक्षक के आसपास नजर आ रहे हैं। वह छात्रों के बीच बैठकर आराम से बीड़ी के कश लगा रहे हैं। छात्र शिक्षक से स्कूल आने के समय को लेकर भी सवाल करते सुनाई दे रहे हैं। जिसमें दो बजे स्कूल आने की बात कही जा रही है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग तक पहुंचा। जिसे संज्ञान में लेते हुए विभाग ने शिक्षक श्रीपाल जाटव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।
इस तरह का मामला सामने आने के बाद अब बच्चों की सुरक्षा पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।


By - sagar tv news
27-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.