चारा-पानी के बिना बंधे मिले 96 मवेशी, बाहर भेजने की थी तैयारी, 4 बाड़ों पर पुलिस का छापा!

 

मध्यप्रदेश के अनूपपुर के जैतहरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशियों के साथ कथित क्रूरता के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लपटा चौधरी टोला में पुलिस की चार टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 96 मवेशियों को बरामद किया। पुलिस के मुताबिक मवेशियों को पर्याप्त चारा-पानी दिए बिना रस्सियों से बांधकर रखा गया था और उन्हें वाहनों के जरिए बाहर ले जाने की तैयारी की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान एक महिंद्रा पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। निर्देश मिलते ही पुलिस लाइन अनूपपुर, जैतहरी थाना और पुलिस सहायता केंद्र वेंकटनगर के बल की चार टीमें बनाई गईं। टीमों ने एक साथ अलग-अलग बाड़ों में दबिश दी।

 

 

पहली टीम ने संजय चौधरी के बाड़े से 12 भैंस और 2 पड़े, कुल 14 मवेशी बरामद किए। मौके से महिंद्रा पिकअप वाहन भी मिला। पुलिस के अनुसार अतुल कुमार चौधरी मवेशियों को डंडे से मारकर वाहन में चढ़ाने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। दूसरी टीम ने मोहित चौधरी के बाड़े से 18 भैंस और 9 पड़े, कुल 27 मवेशी बरामद किए। यहां मौजूद तीर्थशयन सिंह ने पुलिस को बताया कि मवेशियों को लोड करने के लिए वाहन का इंतजार किया जा रहा था। तीसरी कार्रवाई दादूराम चौधरी के बाड़े में हुई, जहां से 6 भैंस और 14 पड़े, कुल 20 मवेशी बरामद हुए। वहीं चौथी टीम ने उदल चौधरी के बाड़े से 20 भैंस और 15 पड़े, कुल 35 मवेशी बरामद किए।

 

 

पुलिस के मुताबिक चारों स्थानों पर मवेशियों को गर्दन, सींग और पैरों में रस्सियां बांधकर कीचड़ में रखा गया था। पर्याप्त चारा-पानी भी उपलब्ध नहीं था। सभी मवेशियों को सुरक्षित तरीके से जब्त कर ग्राम लपटा स्थित गौशाला भेजा गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। जब्त पिकअप वाहन को पुलिस ने थाना परिसर में सुरक्षित रखवाया है। मामले में जैतहरी पुलिस ने चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं।

 

 

पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मवेशियों को कहां ले जाने की तैयारी थी और इस पूरी व्यवस्था में और कौन-कौन लोग शामिल थे। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गोकुलानंद पाण्डेय, चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार साहू सहित पुलिस बल शामिल रहा।

 

 


By - Sagar tv news
27-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.