MP में बारिश बनी आफत! जबलपुर में पिता-पुत्र डूबे, निवाड़ी में मासूम बही; अमरकंटक में बच्चे की मौत

 

 

मध्यप्रदेश में मानसून अब कई इलाकों में राहत के साथ आफत भी बनता नजर आ रहा है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के बीच हादसे सामने आए। जबलपुर में नर्मदा नदी में स्नान करने के दौरान महाराष्ट्र से आए पिता-पुत्र गहरे पानी में डूब गए। वहीं निवाड़ी में तेज बारिश के बाद उफनते नाले में 8 साल की बच्ची बह गई। अनूपपुर के अमरकंटक में गायत्री सरोवर में 10 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। जबलपुर के भड़पुरा घाट में महाराष्ट्र से आए पिता-पुत्र नर्मदा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दोनों गहराई में चले गए और पानी में डूब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तलाश शुरू की गई।

 

उधर, निवाड़ी में तेज बारिश के बाद नाले का पानी उफान पर आ गया। इसी दौरान 8 साल की बच्ची पानी के तेज बहाव में बह गई। बारिश का असर इतना ज्यादा रहा कि निवाड़ी थाने में भी पानी घुस गया। अनूपपुर के अमरकंटक में गायत्री सरोवर में 10 साल का बच्चा डूब गया। हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है। वहीं छतरपुर के जयशंकर धाम में बारिश के बाद झरने में तेज उफान देखने को मिला। यहां बाढ़ के बीच श्रद्धालु भजन करते नजर आए। भोपाल में भी बुधवार को कई इलाकों में तेज बारिश हुई। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

 

मौसम विभाग ने बुधवार को भिंड, दतिया और सागर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, दमोह, मैहर और सिवनी में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। अगले दो दिनों में भोपाल, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग में तेज बारिश की संभावना है।

 

प्रदेश में अब तक करीब 25.5 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य औसत से करीब 3.1 इंच कम है। कुल मिलाकर प्रदेश में सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है। 40 जिलों में बारिश औसत से कम, जबकि 15 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। लगातार बारिश और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों और उफनते नदी-नालों से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।


By - sagar tv news
27-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.