सागर- नगर निगम की राजस्व वसूली के निजीकरण पर कांग्रेस का हल्लाबोल, बताया गुंडा टैक्स | SAGAR TV NEWS

 

सागर नगर निगम में राजस्व वसूली का काम निजी संस्था को सौंपने के प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। सामान्य सम्मेलन में रखे गए प्रस्ताव के विरोध में जिला शहर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल, नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव और कांग्रेस पार्षदों ने गुरुवार को पीली कोठी से पैदल मार्च किया। इसके बाद संभागीय कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर निजीकरण का प्रस्ताव तत्काल निरस्त करने की मांग की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम के 48 वार्डों में पहले से राजस्व वसूली के लिए कर्मचारी मौजूद हैं। ऐसे में निजी संस्था को जिम्मेदारी देना कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है और इससे आम जनता पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है।

 

 

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने आरोप लगाया कि निगम में कर्मचारियों के पद खाली हैं तो सरकार सरकारी भर्ती क्यों नहीं करती? उन्होंने निजी संस्था को काम सौंपने के पीछे कमीशनखोरी की आशंका जताते हुए कहा कि कांग्रेस इस फैसले का सड़क से सदन तक विरोध करेगी। कांग्रेस ने निजी वसूली व्यवस्था को जनता पर ‘गुंडा टैक्स’ थोपने जैसा बताया। नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव ने कहा कि उन्होंने निगम के सामान्य सम्मेलन में प्रस्ताव का पुरजोर विरोध किया है। उनका आरोप है कि निजी कंपनी के जरिए जनता से राजस्व वसूली कराने की व्यवस्था पारदर्शिता पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि 48 वार्डों में मौजूद राजस्व कर्मचारियों के भविष्य को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।

 

 

कांग्रेस नेताओं ने यह आशंका भी जताई कि वसूली के दौरान महिलाओं और बुजुर्गों के साथ अभद्र व्यवहार की स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि शहर में रोजगार के लिए बड़ी संख्या में पुरुष बाहर जाते हैं और ऐसे में घरों पर अकेली रहने वाली महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। पूर्व विधायक सुनील जैन ने निगम की भवन-भूमि शाखा पर सवाल उठाते हुए अवैध कॉलोनियों और नक्शा विरुद्ध निर्माण पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि इससे निगम को करीब 25 करोड़ रुपए के भूमि जुर्माने का नुकसान हुआ है।

 

 

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिन में निजीकरण का प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया तो वार्ड-वार्ड जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद धरना, पुतला दहन और नगर निगम घेराव जैसे आंदोलन किए जाएंगे। ज्ञापन का वाचन संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी ने किया और आभार आनंद हैला ने माना। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 


By - Sagar tv news
27-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.