बांध हुआ लबालब तो खोलने पड़े दो गेट, नदी में छोड़ा गया पानी, आसपास के गांवों में जारी किया अलर्ट

 

लगातार जारी बारिश के बाद नदी-नाले और बांध पूरी तरह से लबालब हो गए हैं। आलम ये है की डैम के दो गेट खोलकर पानी नदी में छोड़ा गया। जिससे नदी के किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया गया। नज़ारा मुरैना जिले का है। जहां लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे कोतवाल डैम के पूरी तरह भरने से जल संसाधन विभाग ने बांध के दो गेट खोलकर करीब दो हजार क्यूसेक पानी आसन नदी में छोड़ा। जिसके बाद मुरैना और भिंड जिले में आसन नदी के किनारे बसे गांवों को अलर्ट किया गया। बुधवार को खोले गए गेट शाम के समय बंद किये गए थे।

 

 

बताया जा रहा है की जिले में मानसून मेहरबान है लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है जिससे पानी की आवक बढ़ गई है। बीते दिन मुरैना का कोतवाल बांध लबालब हो गया था। जलस्तर क्षमता के बराबर पहुंचने के बाद जल संसाधन विभाग ने सुबह करीब 10 बजे सात में से इसके दो गेट खोले। और दो हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। पानी छोड़े जाने के बाद विभाग ने आसन नदी के किनारे बसे मुरैना और भिंड जिले के गांवों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे। ग्रामीणों को नदी के किनारे न जाने और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

 

 

इस बांध की ऊंचाई करीब 552 फीट है। लगातार बारिश के बाद जलस्तर तेजी से बढ़ा। जिसे नियंत्रित रखने अतिरिक्त पानी की निकासी की गई।

इसके अलावा पिलुआ बांध में भी लगातार पानी की आवक हो रही है। जरूरत पड़ने पर यहां से अतिरिक्त पानी सांक नदी में छोड़े जाने की संभावना है। फिलहाल विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।

 

 


By - Sagar tv news
27-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.