ट्रैफिक सिग्नल पर लेटकर रील शूट करने वाली युवती ने मांगी माफी, ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर बनाई थी वीडियो

 

हाल ही में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती का ट्रैफिक सिग्नल पर लेटकर रील बनाये जाने के वीडियो सामने आया था। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वहीं शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती का मोबाइल जब्त कर लिया था। अब इस मामले में युवती ने खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी है। मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र का है जहां लैंटर्न चौराहे पर वाहनों के आगे लेटकर प्रकृति गौर ने वीडियो बनाया था। आरोप था की इससे यातायात भी प्रभावित हुआ।

 

 

पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रकृति गौर ने अपनी गलती पर खेद जताया और कहा कि उसका इरादा ट्रैफिक नियम तोड़ने या किसी को परेशान करने का नहीं था। युवती ने वीडियो जारी कर कहा की ट्रैफ़िक सिग्नल वाले वीडियो को कुछ लोग बहुत गलत तरीके से पेश कर रहे हैं उसने उन सभी लोगों से माफी मांगी। जिन लोगों को ठेस पहुंची या परेशानी हुई। युवती ने कहा की उसने ये सब जानबूझकर नहीं किया। न शूटिंग के समय कोई ट्रैफिक नियम तोड़ा या उल्लंघन किया। उस समय सिग्नल लाल था। पुलिस और नियमों के सम्मान की बात कही। साथ ही कहा की आगे से सार्वजनिक स्थानों पर कंटेंट बनाते समय काफी सावधान रहेगी।

 

 

बता दें की इंदौर के लेंटर्न चौराहे पर ट्रैफिक और जेब्रा क्रॉसिंग के बीच लेटकर रील बनाने वाली सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर प्रकृति गौर पर इंदौर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए उसका मोबाइल जब्त किया था। लेंटर्न चौराहा व्यस्त माना जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था।उससे पूछताछ भी की गयी। अब युवती ने खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी है।

 

 


By - Sagar tv news
27-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.