Sagar- बहनों के बीच पहुंचकर मंत्री पुत्र ने बंधवाई राखियां, हमेशा साथ देने का लिया संकल्प, खुश नज़र आई बहनें

 

बहनों ने कलाई पर प्रेम और विश्वास की डोर बांधी, तो भाई ने भी हमेशा बहनों के सुख दुःख में साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। सागर जिले के सुरखी क्षेत्र के जैसीनगर में रक्षाबंधन का पर्व अनूठे रूप में मनाया गया। बहनों से राखी बंधवाने वाले युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के पुत्र आकाश सिंह राजपूत हैं। जिन्होंने इस विशेष दिन को और भी ख़ास बनाया। इस दौरान काफी अलग माहौल नज़र आया। बहनों ने पूरे उत्साह के साथ भाई की कलाई पर राखी बांधी। न सिर्फ रक्षा का सूत्र बांधा बल्कि गीत भी गुनगुनाये। बहनों का उत्साह और उमंग देखने लायक था। भाई ने राखी बंधवाकर अपनी बहनों को तोहफे दिए।

 

 

 

दरअसल आकाश राजपूत ख़ास तौर से उन बहनों के बीच पहुंचे थे जो AGR क्लासेस के तहत निःशुल्क पढ़ाई कर रही हैं। और कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने अभिवादन करते हुए उन पर फूल भी बरसाए।

इस मौके पर बहनों ने आकाश राजपूत की कलाई पर राखी बांधकर मंगलकामनाएं कीं। तो भाई ने भी सभी बहनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहने का विश्वास दिलाया।

 

 

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आकाश राजपूत ने कहा की रक्षाबंधन केवल कलाई पर बांधा जाने वाला धागा नहीं है। बल्कि यह भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी का पवित्र संकल्प है। बहन जब भाई की कलाई पर राखी बांधती है तो वह केवल रक्षा का वचन नहीं लेती, बल्कि अपने भाई पर विश्वास और अपना स्नेह भी सौंपती है। उन्होंने खुद को सौभाग्यशाली कहते हुए बहनों को परिवार का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा की भाई बहन का अटूट विश्वास स्नेह और प्रेम का रिश्ता हमेशा के लिए बना रहे।------


By - sagar tv news
29-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.