सागर- राखी पर रास्ता बना आफत! खुरई के अंडरब्रिज में भरा पानी, बहनें फंसीं… एम्बुलेंस भी बेबस

 

रक्षाबंधन का त्योहार… बहनों की आंखों में भाई की कलाई पर राखी बांधने की खुशी… लेकिन सागर जिले के खुरई में यही खुशी उस वक्त मायूसी में बदल गई, जब पानी से लबालब अंडरब्रिज ने रास्ता रोक दिया। सुमरेरी, गढ़ोला जागीर समेत सात से ज्यादा गांवों को जोड़ने वाला यह अंडरब्रिज कई घंटों तक पानी में डूबा रहा। हालात इतने बिगड़े कि प्रसव के बाद महिला को गांव छोड़ने जा रही एम्बुलेंस भी पानी के आगे बेबस नजर आई। वहीं भाइयों को राखी बांधने निकली कई बहनें रास्ते में ही फंस गईं।

 

 

तस्वीरें खुरई के उसी अंडरब्रिज की हैं, जो बारिश होते ही राहगीरों के लिए मुसीबत बन जाता है। लगातार बारिश के बाद अंडरब्रिज में इतना पानी भर गया कि दोनों तरफ लोगों की आवाजाही थम गई। दोपहिया वाहन तो दूर, चारपहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया। पानी की गहराई और तेज बहाव को देखते हुए लोग काफी देर तक रास्ता खुलने का इंतजार करते रहे। सबसे ज्यादा चिंता उस वक्त बढ़ गई, जब प्रसव के बाद एक महिला को गांव छोड़ने जा रही एम्बुलेंस भी अंडरब्रिज में भरे पानी के सामने रुक गई। एक तरफ मरीज, दूसरी तरफ पानी से बंद रास्ता… ऐसे में एम्बुलेंस चालक भी आगे बढ़ने का जोखिम नहीं उठा सका।

 

 

उधर, रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके जा रहीं कई बहनें भी अंडरब्रिज में पानी भरने के कारण रास्ते में ही रुक गईं। त्योहार के दिन घर पहुंचने की खुशी के बीच रास्ते में आई इस परेशानी ने कई परिवारों का उत्साह फीका कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि अंडरब्रिज में पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। अंदर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, सीसी रोड उखड़ी हुई है और रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऊपर से बारिश का पानी रिसने के कारण समस्या और गंभीर हो जाती है।

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि अंडरब्रिज की समस्या को लेकर कई बार ज्ञापन दिए गए और आंदोलन भी किए गए, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया। पूर्व जनपद सदस्य लोकेंद्र सिंह राजपूत ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो एक सप्ताह के भीतर ग्रामीण दोबारा आंदोलन करेंगे। रक्षाबंधन के दिन सामने आई इन तस्वीरों ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब तक बारिश के मौसम में यह अंडरब्रिज लोगों की राह रोकता रहेगा?

 

 


By - Sagar tv news
29-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.