Sagar - बाइक से जा रहे सरपंच पति को बिजली कर्मचारियों ने रोका, ग्रामीणों ने पहुंच कर बचाया,
सागर जिले के बंडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कथित रूप से विद्युत विभाग की कर्मचारियों पर सरपंच प्रतिनिधि के साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं इतना ही नहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वीडियो में पीटते हुए दिख रहे सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत बरा के लक्ष्मण सिंह लोधी है, ग्रामीणों में अब इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि लक्ष्मण सिंह किसी कार्य से मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने कथित रूप से उन्हें घेर लिया और मोटरसाइकिल से नीचे गिरा दिया। इसके बाद उनके साथ जमकर मारपीट की गई।
घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी, वे घटनास्थल पर पहुंचे और किसी तरह लक्ष्मण सिंह को बचाया। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण सिंह ने आरोप लगाया कि जेई संजय भारती , आशीष पांडे , गोलू सेन , इमरान खान ने मेरे साथ मारपीट की , मारपीट में घायल लक्ष्मण सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है
घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक तरवर सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल लक्ष्मण सिंह का हाल जाना। उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लक्ष्मण सिंह ग्रामीणों की समस्याओं और उनकी आवाज उठाने वाले सरपंच प्रतिनिधि हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब पीड़ित पक्ष की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।