बारिश ने मचाया हाहा कार, इलाके जलमग्न घरों में भरा पानी, सीएम सीधे पहुंचे बाढ़ प्रभावितों से मिलने,बांटी सामग्री

 

 

बारिश का ऐसा कहर देखने को मिला की नदियां उफान पर आ गयी। कई इलाके पानी से जलमग्न हो गए। लोगों के घरों में पानी भरने से अनाज समेत गृहस्थी का सामान खराब हो गया। हालात चिंताजनक बने हुए हैं। ये तस्वीरें सतना जिले के चित्रकूट की हैं। जहां बारिश में भयावह स्थिति है। लोग बेहाल हैं।


खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली से हैलीकॉप्टर से एमपी के रीवा पहुंचे। उन्होंने जहां रात को समीक्षा की। वहीं सुबह होते ही बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे और राहत सामग्री बांटी। सीएम ने बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही राहत और बचाव के पुख्ता इंतजाम के निर्देश भी दिए हैं।

 

बता दें की चित्रकूट क्षेत्र में अतिवृष्टि के चलते सेमरावल और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है जिससे कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। बाढ़ का पानी कई क्षेत्रों में भर गया। लोगों के घरों में पानी पहुंच गया। जलभराव से लोगों के घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात ये है की कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रशासनिक अमला मुस्तैदी से जुटा हुआ है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाई जा रही है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाढ़ की स्थिति को लेकर अधिकारियों को प्रभावित लोगों के लिए भोजन, पेयजल और चिकित्सा समेत सभी जरूरी व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा की नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सरकार की प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालना और उन्हें तत्काल राहत उपलब्ध कराना है।

 

------रीवा से अर्पित पांडे सागर टीवी न्यूज़।------


By - sagar tv news
31-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.