Sagar- सुनार नदी में उतराते दिखी अजीब सी चीज, मौके पर लगी भीड़, फिर पुलिस बुलानी पड़ी
सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब मगरधा गांव के पास नदी में उतराते हुए डेड बॉडी दिखाई देने लगी, थोड़ी ही देर में यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फ़ैल गई जिसके बाद घटना स्थल पर लोगो की भीड़ जमा हो गई, गांव के कोटवार के माध्यम से पुलिस तक इसकी सूचना भिजवाई गई, सूचना मिलते ही गढ़ाकोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए डेड बॉडी को नदी से बाहर निकलवाया और अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
बॉडी नदी में किन परिस्थितियों में पहुंची और व्यक्ति की मौत कैसे हुई, इसे लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बीते दिनों बारिश हुई थी, जिसके कारण सुनार नदी का जलस्तर भी बढ़ा था। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और मृतक की पहचान होने के बाद ही मामले से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आ सकेगी।