Sagar- सरकारी राशन की चोरी का खेल! रास्ते में वाहन से ही गायब हो रही गेहूं चावल की बोरियां
सागर जिले में गरीबों के लिए भेजे जाने वाले सरकारी राशन की परिवहन कर्ता के द्वारा रास्ते में ही चोरी कर शासन को लाखो का चूना लगाया जा रहा है, घटना वायरल होने के बाद इस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जरुआखेड़ा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें राशन से भरे सरकारी वाहन से गेहूं और चावल की बोरियां निकालकर दूसरे लोडिंग वाहन में रखी जा रही हैं। आरोप है कि बेयर हाउस से राशन वितरण केंद्र तक पहुंचने से पहले ही परिवहनकर्ता द्वारा रास्ते में राशन की बोरियां चोरी की जा रही हैं।
वायरल वीडियो में सड़क किनारे राशन से भरे वाहन को खड़ा देखा जा सकता है। इसी वाहन से गेहूं और चावल की बोरियां निकालकर दूसरे लोडिंग वाहन में रखी जा रही हैं। पूरे मामले को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि सरकारी राशन को बीच रास्ते में उतारकर शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हालांकि, राशन वास्तव में कहां ले जाया जा रहा था और उसे दूसरे वाहन में क्यों लोड किया जा रहा था, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
खास बात यह है कि जिस वाहन से राशन की बोरियां उतारी जा रही हैं, उस पर राशन वितरण से संबंधित नियम, सरकारी योजना और दिशा-निर्देश लिखे हुए हैं। वाहन पर मध्यप्रदेश शासन का मोनो भी लगा हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में वायरल वीडियो सामने आने के बाद सरकारी राशन के परिवहन और उसकी निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो सागर जिले के जरुआखेड़ा क्षेत्र का है, जो सेक्टर नंबर-6 के अंतर्गत आता है। राशन परिवहन का काम अनुप विश्वकर्मा नामक परिवहनकर्ता से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद परिवहनकर्ता पर राशन चोरी किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर यह भी दावा किया जा रहा है कि परिवहन करता अपने वाहन में एक अवैध रूप से डिक्की भी लगाए हुए हिअ जिसमे राशन परिवहन करने के दौरान अनूप विश्वकर्मा के द्वारा इस डिक्की के माध्यम से चोरी की जाती है जबकि नियम के मुताबिकभि किसी भी सरकारी वाहन में इस तरह से कोई मॉडिफेक्शन कर एक्स्ट्रा डिक्की नहीं लगाई जा सकती है,
करीब छह महीने पहले भी इसी तरह का वीडियो दूसरी जगह क वायरल हुआ था। उस समय भी राशन की बोरियों को वाहन चुराया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
मामले को लेकर सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया हैं, उन्होंने कहा कि यह खाद्यान्न कहां का है और कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल सभी की नजरे प्रशासन पर टिकी है की इस वायरल वीडियो की जांच कराने के बाद क्या कार्रवाई की जाती है.