Sagar - सरपंच बिजली कर्मचारियों में मारपीट का नया वीडियो आया सामने थाने में मामला दर्ज
सागर जिले की बंडा में बिजली कर्मचारियों के द्वारा सरपंच पति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया था और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई लेकिन इस घटना के बाद कुछ और वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह लोधी और उनके समर्थकों के द्वारा विद्युत कर्मचारी आशीष पांडे के साथ भी मारपीट की गई और वीडियो के आधार पर उन्होंने थाने में मामला दर्ज भी करवाया है,
आशीष पांडे ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 30 अगस्त को वसूली के लिए जा रहे थे रास्ते में बड़ा की सरपंच पति लक्ष्मण सिंह लोधी मिले और कहने लगी कि फ्री की तनख्वाह ले रहे लाइट का काम ठीक से नहीं करते इस बार लक्ष्मण सिंह ने गाड़ी में लात मारी तो मैं गिर गया और वह गालियां देने लगे हाथ पकड़ कर मारपीट की गई आंख और कान में मूंदी चोट आई है आशीष पांडे की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 115 351 और 3 के तहत लक्ष्मण लोधी कैलाश लोधी लोकेंद्र राजपूत और संदीप मिश्रा पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.