सागर- रक्षाबंधन मनाकर युवक नहीं पहुंच पाया घर, फिर पहुंची बुरी खबर, दूसरा युवक स्टेशन के बाहर बेसुध मिला
सागर जिले में एक भाई और एक अन्य युवक को लेकर बुरी खबर सामने आई है। जहां रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे भाई की ट्रेन से गिरने के बाद जान चली गयी। वह वापिस अपने घर ही नहीं पहुंच पाया। हैरानी की बात ये है की उसके जान जाने की बात दो दिन बाद परिजनों को पता चली। घटना बीना क्षेत्र की बताई जा रही है। वहीं दूसरा मामला खुरई थाना क्षेत्र का है ये भी रेल्वे से ही जुड़ा हुआ है। जहां रेल्वे स्टेशन के बाहर बेसुध मिले युवक की जान चली गयी। दोनों ही घटनाओं को जांच में लेते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।
बताया जा रहा है की बीना में ट्रेन से गिरकर 35 साल के युवक की जान चली गई। वहीं खुरई स्टेशन के बाहर करीब 26 साल का अज्ञात युवक बेसुध मिला था।
जानकारी के मुताबिक बीना में सागर रेलवे लाइन पर सरकारी स्कूल के पीछे 35 साल का माखनलाल लोधी गंभीर हालत में मिला। पुलिस उसे अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। माखनलाल भोपाल से रक्षाबंधन पर अपने गांव रीठी लौट रहा था। ट्रेन से वह कैसे गिरा। इसकी जांच जारी है। घर वालों को दो दिन बाद घटना का पता चला।
जबकि खुरई रेलवे स्टेशन के बाहर करीब 26 साल का अज्ञात युवक बेसुध मिला था। लोगों का कहना था की वह दो दिनों से स्टेशन के आसपास घूम रहा था। साथ ही बारिश में भीग रहा था। शुरूआती तौर पर ठंड और बारिश को वजह माना जा रहा है। हालांकि सही कारण पीएम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल उसकी पहचान के प्रयास जारी हैं।------