Sagar-पेट्रोल पंप पर बीड़ी पीने से रोकने पर कर्मचारी को पीटा, तीन युवकों ने मचाया उत्पात,
सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र में गुंडागर्दी किये जाने के मामला आमने आया है। जहां पेट्रोल पम्प पर कर्मचारी को बीड़ी पीने से रोकना भारी पड़ गया। उसके साथ बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट कर दी। वहीं जब कर्मचारी बचते हुए पंप संचालक के घर पहुंचा तो युवक वहां भी घुस गए और टीवी समेत पेट्रोल पंप की मशीन में तोड़फोड़ के आरोप हैं। घटना खुरई के सागर नाका चौराहा के पास स्थित पेट्रोल पंप की बताई जा रही है। जो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पंप संचालक की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ शहरी थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है की सागर नाका चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप पर तीन युवक बाइक से पेट्रोल डलवाने पहुंचे थे। इनमें से एक युवक बीड़ी पी रहा था। कर्मचारी जितेंद्र राजपूत ने उसे बीड़ी पीने से रोका। जिस पर विवाद हो गया। आरोप है कि तीनों युवकों ने जितेंद्र के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। बचने के लिए जितेंद्र पंप संचालक के घर पहुंचा तो आरोपी वहां भी पहुंच गए और टीवी समेत पेट्रोल पंप की मशीन में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे तीन अन्य लोगों से भी मारपीट की गई। एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप है। जिससे उसके सिर में चोट आई है। पंप संचालक की शिकायत पर खुरई शहरी थाना पुलिस ने मोहित अहिरवार, योगेश अहिरवार ओर अन्नू अहिरवार के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।------