Sagar- पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक में बयानबाजी, विधायक ने कसा तंज बोले दिल है की मानता नहीं...
एक बड़े ही मशहूर गाने की चंद लाइनें हैं की दिल है की मानता नहीं....ठीक इसी अंदाज़ में सागर जिले के नरयावली से भाजपा विधायक प्रदीप लारिया ने पूर्व मंत्री को लेकर चुटकी ली है। उन्होंने कहा की उन्हें सिर्फ नकारात्मक चीजें ही दिखती हैं। तभी तो जनता ने उन्हें चार-चार नकार दिया। लेकिन दिल है की मानता नहीं, दरअसल ये बयान विधायक प्रदीप लारिया ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी के मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम के दौरान दिए गए बयान के बाद दिया है। जिसमें उन्होंने कई सवाल उठाये थे।
सागर जिले की राजनीति में इन दिनों सियासी बयानबाजी जमकर चर्चाओं में बनी हुई है पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी के बयान के बाद नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने तंज कसते हुए तीखा प्रहार किया।
बता दें की नरयावली विधानसभा क्षेत्र के कर्रापुर में मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें मंत्री रहे नरयावली से पूर्व विधायक सुरेन्द्र चौधरी और वर्तमान विधायक प्रदीप लारिया के बयान के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है। दरअसल कर्रापुर में आयोजित जनविश्वास शिविर में दोनों ही नेता पहुंचे थे। कांग्रेस से पूर्व विधायक और मंत्री रहे सुरेंद्र चौधरी ने आयोजित शिविर पर सवाल उठाते हुए कहा की शासन की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित हैं। कुछ महीने पहले भी यहां शिविर आयोजित किया गया था।
जिनमें सड़क, बिजली, नाली,आवास जैसे कई मुद्दों को शिविर के माध्यम से सुलझाने की बात कहते हुए आमजन को बुलाया गया था। लेकिन नतीजा क्कुह नहीं निकला। एक बार फिर शिविर के माध्यम जनता को गुमराह किया जा रहा है। उनके इस बयान के बाद वर्तमान भाजपा विधायक प्रदीप लारिया ने पलटवार किया। उन्होंने कहा की उन्हें जनता ने एक बार नहीं बल्कि चार बार नकार दिया। इसके बाद भी नकारात्मकता कम नहीं हुई। विधायक लारिया ने तंज कसते हुए कहा की बार-बार जनता द्वारा नकारने के बाद भी दिल है की मानता नहीं। जनता ने चौका लगा दिया फिर भी नहीं मान रहे।------