Sagar- बारिश के बाद बढ़ी मुसीबत, भैंसों के ऊपर आ गिरा जर्जर मकान का हिस्सा,कई इलाकों में भरा पानी

 

सागर जिले के खुरई क्षेत्र में होने वाली बारिश कहीं कहीं आफत का सबब भी बनती हुई नज़र आ रही है। खुरई में दो दिनों तक हुई बारिश की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। इसी बीच गणपत गांव में जर्जर मकान का एक हिस्सा चार मवेशियों के ऊपर गिर गया। जिससे भैंसें घायल हो गयी। वहीं कुछ लोगों को भी चोटें आई हैं। इसके अलावा कई गांवों में घरों और स्कूल परिसरों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत की बात ये है की कोई जनहानि नहीं हो पाई।

 

 

 

 

बताया गया की गनपत गांव में श्रीराम जुगल किशोर राजपूत के जर्जर मकान का हिस्सा बाजू में रहने वाले केशरी राजपूत की चार भैंसों पर जा गिरा। भैंसों को मलबे से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कुछ लोगों को चोटें भी आईं। जबकि भैंसें घायल हो गईं। भैंस मालिक का आरोप है कि मकान लंबे समय से जर्जर है। इसकी शिकायत सरपंच-सचिव से कई बार की गई। लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।

 

 

 

 

इसके अलावा खुरई के वीर सावरकर वार्ड पुराने हनोता गांव में नालियां न होने से बारिश और गंदा पानी घरों में भर रहा है। शिवाजी वार्ड में भी नालियों का पानी घरों में घुस गया। चांदपुर के प्राथमिक स्कूल में दो से तीन फीट पानी भर गया था। जबकि धांगर और गंभीरियां बुजुर्ग गांव में भी जलभराव से लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।------


By - sagar tv news
01-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.