Sagar- 24 साल से फरार स्थाई वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी को न्यायालय में किया पेश
24 सालों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। सागर जिले की खुरई शहरी थाना पुलिस ने दमोह जिले में रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया। बताया जा रहा है की आरोपी साल 2002 से न्यायालय में लंबित पशु अत्याचार अधिनियम के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। लेकिन अब जाकर कामयाबी मिल सकी है। पुलिस ने सूचना तंत्र और निगरानी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया जिसे न्यायालय में पेश किया गया।
जानकारी के मुताबिक खुरई पुलिस ने दमोह निवासी मुबारिक कुरैशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ साल 2002 से न्यायालय में प्रकरण लंबित था और लगातार गैरहाजिर रहने पर उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था। फरार वारंटियों की धरपकड़ के अभियान के तहत पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली। जिसके बाद थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी के निर्देशन में टीम ने संभावित ठिकानों पर निगरानी की और दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।------