Sagar - कंप्यूटर सेंटर पर छात्रों से फीस के नाम पर धोखाधड़ी ₹13,500 समेत हजारों की राशि लेने की शिकायत

 

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के संचालक पर छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से आर्थिक धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए गए हैं। मामला पथरिया रोड स्थित पावर हाउस के सामने संचालित आरएमटी अपल यानी सम्राट वैल्यू कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र से जुड़ा है। आरोपों को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन गढ़ाकोटा-रहली ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों के मुताबिक रहली विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों और नगरीय क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र से संबंधित शिकायतें उनके सामने रखी हैं। शिकायतकर्ताओं ने पूर्व में थाना रहली, एसडीएम और एसडीओपी को दिए गए आवेदनों की प्रतियां भी संगठन को उपलब्ध कराई हैं।

 

 

ज्ञापन में ग्राम उमरा निवासी संजना लोधी से 13 हजार 500 रुपए लिए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के अनुसार, एक हजार रुपए फोन-पे के माध्यम से जबकि 12 हजार 500 रुपए कंप्यूटर सेंटर पर जमा कराए गए। संगठन ने दावा किया है कि इस भुगतान की रसीद भी शिकायत के साथ संलग्न की गई है। इसी तरह एक अन्य छात्रा से पांच हजार रुपए लिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। संगठन का कहना है कि ऐसे कई छात्र-छात्राएं और अभिभावक सामने आए हैं, जिन्होंने संस्था से जुड़ी आर्थिक शिकायतें रखी हैं।

 

 

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र को बंद रखा जाए। साथ ही छात्रों से ली गई राशि की जांच कर पात्र पीड़ितों को उनकी रकम वापस दिलाने और आरोप सही पाए जाने पर संस्था संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है। संगठन ने यह भी आरोप लगाया है कि शिकायत करने वाले कुछ छात्र-छात्राओं को डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र-छात्राओं के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन के साथ पूर्व में दिए गए पुलिस और प्रशासनिक आवेदनों की प्रतियां भी संलग्न की गई हैं। फिलहाल मामले में प्रशासनिक जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

 

                                                      रवि सोनी
 
 
 

By - sagar tv news
01-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.