Sagar- पेट्रोल पंप पर कर्मचारी की पिटा ई और तोड़-फोड़, 6 आरोपियों का निकला जुलूस, रंगदारी पड़ी महंगी
सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र में बीते दिन पेट्रोल पंप पर कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया था। कर्मचारी से मारपीट कर जमकर तोड़फोड़ की गयी थी। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाई की है। जहां 6 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनका सड़कों पर जुलूस निकाला। असामाजिक तत्वों और बदमाशों में कानून का खौफ पैदा हो इसी को लेकर उन्हें सबक सिखाया गया है। पुलिस की माने तो कार्रवाई का मकसद अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा का भरोसा पैदा करना है।
बता दें की ये पूरा मामला खुरई के सागर नाका चौराहे का है। जहां बीते शनिवार रात को तीन युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। कर्मचारी जितेंद्र राजपूत ने उन्हें बीड़ी-सिगरेट पीने से मना किया। जिस पर से बाद विवाद हो गया। आरोप है की युवकों ने कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर दी और अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। कर्मचारी जान बचाकर पेट्रोल पंप संचालक के घर पहुंचा। लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए थे।
आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट करने के अलावा सामान और पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ की थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई थी। इस बात की शिकायत की गयी थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहित अहिरवार, योगेश अहिरवार, अरुण उर्फ अन्नू अहिरवार, संकेत अहिरवार, दिग्विजय अहिरवार और रोहित अहिरवार को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को उसी इलाके में पैदल घुमाया, जहां वारदात हुई थी।------