सागर- मथुरा वृंदावन जाने निकले थे चार व्यक्ति, रास्ते में पलट गया ऑटो, पहुंचना पड़ा अस्पताल
सागर के कैंट थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ। जहां एक सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलटने से चीख पुकार मच गयी। उसमें सवार चार लोग बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। पास से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला। साथ ही डायल 112 को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिया जिला अस्पताल भेजा गया। घटना कगदयाउ घाटी पर हुई। घायल सागर जिले के शाहगढ़ के रहने वाले बताये जा रहे हैं जो मथुरा जाने ऑटो में सवार होकर स्टेशन जा रहे थे। लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। इस दौरान राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए उनकी मदद की।
जानकारी के मुताबिक कैंट थाना अन्तर्गत कगदयाउ घाटी पर सोमवार रात करीब 11 बजे ये हादसा हुआ। जहां एक सवारी ऑटो अनियंत्रिति होकर पलट गया। जिसमें सवार 4 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है की ऑटो तेज़ रफ्तार में घाटी उतर रहा था। तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो पलट गया। जिसमें बैठी 4 सवारी राम कृष्ण यादव, चिटिया यादव, बलिराम यादव और संतोष यादव निवासी शाहगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए।
चारों मथुरा वृंदावन जाने के लिए निकले थे। रात में वह रेल्वे स्टेशन जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए। राहगीरो ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल चारों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मामले की जांच में भी शुरु की है। गनीमत की बात ये है की इस दौरान कोई जनहानि नहीं हो पाई।