शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो सड़कों पर मचाया बवाल! राहगीरों से वसूली | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के उज्जैन के बड़नगर में रक्षाबंधन की रात शराब के नशे में पांच युवकों पर जमकर उत्पात मचाने का आरोप लगा है। आरोप है कि शराब खरीदने के लिए जेब में पैसे नहीं थे, तो युवकों ने सड़क पर राहगीरों को रोककर रुपए मांगना शुरू कर दिया। रुपए देने से इनकार करने पर मारपीट और तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। मामला बड़नगर क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक उज्जैन से रिश्तेदार के यहां रक्षाबंधन मनाने आए पांच युवक—कुणाल कहार, लखन कहार, नैतिक कहार, आकाश भाट और आरिफ—राखी का त्योहार मनाने के बाद वापस उज्जैन लौट रहे थे।

 

 

इसी दौरान आरोप है कि युवक शराब के नशे में थे। शराब पीने के लिए पैसे कम पड़ने पर उन्होंने सड़क से गुजर रहे लोगों को रोकना शुरू किया और उनसे रुपए मांगे। आरोप है कि कुछ लोगों ने जब पैसे देने से इनकार किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की और आसपास तोड़फोड़ भी की। अचानक सड़क पर हुए हंगामे से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों की घेराबंदी की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि तीन आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

 

 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अवैध वसूली सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार तीन आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है। मामले में पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर जाकर पूरे घटनाक्रम की तस्दीक कराई। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला। जुलूस के दौरान आरोपियों से अपराध के खिलाफ नारे भी लगवाए गए। शराब के लिए जेब खाली थी, लेकिन आरोप है कि पैसे जुटाने के लिए राहगीरों को निशाना बनाया गया। बड़नगर की इस घटना ने कानून-व्यवस्था और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस के सामने चुनौती फरार तीन आरोपियों को पकड़ने और मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने की है।

 

 


By - Sagar tv news
01-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.