सागर के बाघराज में दो पक्ष आ गए आमने-सामने, लाठी-डंडों से जमकर मारपी ट, वीडियो आया सामने
सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामूली विवाद ने ऐसा उग्र रूप लिया की जमकर लाठी डंडे चल गए। आरोप है की चाकूबाजी भी हुई है। इस घटना में दोनों तरफ से करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया गया की बाघराज स्थित आवासीय कॉलोनी में रहने वाले दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर हमला करते नज़र आ रहे हैं। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है तो वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव के हालात बन गए थे। इस पूरे विवाद की जड़ एक छोटी बच्ची को धक्का देना बताया जा रहा है। जिसके बाद दोनों पड़ोसी आमने-सामने आ गये।
मिली जानकारी के मुताबिक मोतीनगर थाना अंतर्गत बाघराज स्थित आवासीय कॉलोनी में अचानक अफरा-तफरी मच गयी। यहां रहने वाले उबेश, आमिर और असद अपनी भाभी के साथ हुए विवाद को लेकर दूसरे पक्ष से भिड़ गए। आरोप है की एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसके जवाब में दूसरे पक्ष ने भी मारपीट की। बताया जा रहा है की इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले, चाकूबाजी भी हुई। हालांकि इस बात की पूर्ण रूप से पुष्टि नहीं है।
दोनों तरफ से गुत्थम गुत्था हुए लोगों में मारपीट में करीब पांच लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने के बाद मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दोनों पक्षों की शिकायत और घायलों के बयान के आधार पर पुलिस घटना के कारणों और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला रोशन आरा का कहना है की उबेश और उसके भाई उन्हें परेशान करते हैं। आये दिन छेड़छाड़ करते हैं। जिससे घर की महिलाओं का कहीं आना जाना भी मुहाल है। खैर इन आरोपों में कितनी सच्चाई है ये जांच का विषय है। पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी है।