सागर- महिला ने जनपद पंचायत के बाबू पर लगाए गं भीर आरोप,शादी का झांसा देकर बनाये संबंध !

 

सागर के जैसीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने जनपद पंचायत के कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है की उसे शादी का झांसा देकर काफी समय तक संबंध बनाये गए गए। शोषण किया गया। मारपीट करने के अलावा धमकाकर मानसिक प्रताड़ना भी दी गयी। यहां तक की उसका गर्भपात भी करा दिया। कर्मचारी शादीशुदा है जिसने ये बात भी छिपाई। मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में पहुंची महिला ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उसका ये भी आरोप है की शिकायत करने पर पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने की जगह समझौते का दबाव बनाया। साक्ष्यों को भी जांच में शामिल नहीं किया। पीड़िता जैसीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है जो वर्तमान में सागर के कोतवाली थाना इलाके में रहती है।

 

 

जैसीनगर थाना अंतर्गत रहने वाली महिला ने जनपद पंचायत जैसीनगर में पदस्थ कर्मचारी राजेंद्र पाठक पर आरोप लगाए हैं। बताया गया की पीड़िता की पहचान करीब चार साल पहले जनपद पंचायत में पदस्थ एक कर्मचारी से हुई थी। उसका आरोप है कि कर्मचारी ने मोबाइल नंबर लेकर उससे बातचीत शुरू की। उसका काम कराने का भरोसा दिलाया। दोनों में बात होने लगी। इसके बाद जुलाई 2022 में सागर में किराए का मकान दिलाया गया। महिला का आरोप है कि बाद में उसे पता चला की राजेंद्र पाठक पहले से शादीशुदा है।

 

फिर भी उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। महिला का आरोप है की विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर डराया-धमकाया, जान से मारने की धमकी दी गई। उसका गर्भपात भी करा दिया। मई 2026 में भी उसके साथ जबरदस्ती की गई। शादी के लिए दबाव बनाने पर कर्मचारी ने इनकार कर दिया। वहीं उसने आरोप लगाते हुए कहा की पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने की जगह समझौते का दबाव बनाया।

 

दिए गए कई साक्ष्यों को जांच में शामिल नहीं किया। आवेदन में बीएनएस की धारा 69 और एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए गए। पीड़िता ने कलेक्टर से निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग करते हुए दोषी पाए जाने पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

 


By - Sagar tv news
01-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.