महाकाल लोक के सफाईकर्मी पर चाकू से जानलेवा हमला, रास्ते के विवाद में मचा बवाल

 

महाकाल की नगरी उज्जैन से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। महाकाल लोक में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले एक कर्मचारी पर बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर जाते समय रास्ते में साइड मांगने को लेकर मामूली विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल कर्मचारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक सफाईकर्मी अपने घर से महाकाल लोक में ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों से साइड देने को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान नशे में धुत युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और करीब पांच से छह लोगों ने मिलकर कर्मचारी को घेर लिया।

 

 

 

 

आरोप है कि बदमाशों ने चाकुओं से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में कर्मचारी का हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया और वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। अचानक हुई चाकूबाजी की घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल कर्मचारी को सड़क पर लहूलुहान हालत में देखकर महाकाल लोक के अन्य कर्मचारियों और मैनेजर ने तत्काल उसकी मदद की और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई।

 

 

 

 

 

मामले में महाकाल थाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हमले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल घायल कर्मचारी का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है कि विवाद की शुरुआत किस बात से हुई और हमले में कितने लोग शामिल थे। महाकाल लोक जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी पर हुए इस हमले ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस की जांच के बाद ही वारदात से जुड़े बाकी आरोपियों और पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी।


By - sagar tv news
02-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.