राजश्री गुटखा लेने के बहाने अस्पताल की चौथी मंज़िल पर पहुंचा युवक, फिर जो किया कैमरे में कैद हो गया
एक युवक ने जो काम किया उसे सुनकर आप भी दहल उठेंगे। उसने घर पर कहा की वह राजश्री गुटखा लेने जा रहा है। लेकिन वह अचानक अस्पताल की चौथी मंज़िल पर पहुंच गया और वहां से कूद गया। ये नज़ारा कैमरे में भी कैद हुआ है। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैरान कर देने वाला ये मामला रीवा जिले के संजय गाँधी अस्पताल से सामने आया है। जहां युवक द्वारा किये गए काम के बाद अचानक हड़कंप की स्थिति बन गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल युवक का इलाज जारी है उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी माँ का बुरा हाल है बताया गया की युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
20 साल के युवक का नाम अर्जुन चमकेल बताया जा रहा है वह राजश्री लेने के बहाने घर से निकला था। इसके बाद संजय गांधी अस्पताल पहुंचा। जहां चौथी मंजिल से नीचे कूद गया। उसे बचाने की कोशिश भी की गयी थी। हालांकि सफलता नहीं मिल सकी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। युवक के नीचे गिरने के बाद अस्पताल कर्मचारियों ने तत्काल उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल युवक का इलाज संजय गांधी अस्पताल में जारी है।
इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें युवक अस्पताल की चौथी मंजिल पर खड़ा हुआ दिखाई दे रहा। इसके बाद जो उसने किया वह भी कैमरे में कैद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। हालांकि युवक ने यह कदम क्यों उठाया। इसके कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।