क्लीनिक में रूटीन चेकअप के लिए आये थे बुजुर्ग, लेकिन संदिग्ध जान चली गई, फिर डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप !

 

 

एक व्यक्ति को रूटीन चेकअप के लिए निजी क्लीनिक ले जाया गया था। लेकिन वहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गयी। जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाए जाने के आरोप लगाए गए। आक्रोशित परिजनों ने कार्यवाई की मांग की। मामला छतरपुर जिले के डॉ. ओज दोसाज के क्लिनिक का है। चंदला निवासी बुजुर्ग पूर्व में हुए ऑपरेशन के बाद रूटीन चेकअप के लिए डॉक्टर के पास पहुंचे थे।

 

 

 

आरोप है की बुजुर्ग बिल्कुल सामान्य थे। लेकिन कुछ समय बाद डॉक्टर ने उन्हें इंजेक्शन लगाया। जिसके कुछ समय बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी। ऐसी हालत हुई की बुजुर्ग ने दम ही तोड़ दिया। जिससे क्लीनिक में जबरदस्त बवाल मच गया। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने और गलत इंजेक्शन लगाए जाने के गंभीर आरोप लगाए।

 

 

 

 

मृतक की पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा की उनके पति रूटीन चेकअप के लिए क्लिनिक आए थे। उस समय उनकी हालत सामान्य थी। लेकिन इंजेक्शन लगने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और जान चली गई। जिसके बाद हंगामा मच गया। परिजनों का आरोप है की समय रहते सही इलाज मिलता तो शायद बुजुर्ग की जान बच सकती थी। उन्होंने निष्पक्ष जांच करने समेत डॉक्टर पर कार्यवाई की मांग की।

 

 

 

फिलहाल बुजुर्ग की जान जाने के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही जांच रिपोर्ट आने पर ही कारण सामने आ सकेगा।------


By - sagar tv news
02-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.