सोशल मीडिया पर रोला जमाना पड़ा महंगा, अवैध हथि यारों का प्र दर्शन, पुलिस ने 12 बदमाशों को उठाया !

 

 

अपना नाम जमाने और सोशल मीडिया पर मशहूर होने के चक्कर में युवा बुरे फंस रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करना लोगों को महंगा पड़ रहा है। इसी तरह के एक मामले में पुलिस ने 12 बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से एक दर्जन हथियार भी बरामद किये गए हैं। ऑपरेशन ईगल के तहत ग्वालियर जिले की पुलिस ने इस बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया है। 

 

बताया गया की अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त और सोशल मीडिया पर उनके प्रदर्शन को लेकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ ऑपरेशन ईगल चलाया जा रहा है। एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 12 बदमाशों को दबोचा। जिनके कब्जे से 315 बोर के 11 देशी कट्टे, 1, 32-बोर की पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस, 1 खाली खोखा और वाहन बरामद किए हैं।

 

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए ये सभी युवक इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवैध हथियारों और हवाई फायरिंग के वीडियो और फोटो अपलोड कर दबंगई दिखाते थे। सोशल मीडिया पर इस तरह के प्रदर्शन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद पुलिस ने पैनी नज़र बनाते हुए रील्स और वीडियो के आधार पर इन बदमाशों को चिन्हित किया।

 

जिसके बाद 24 घंटे के भीतर महाराजपुरा, मुरार, पनिहार, उटीला, डबरा देहात, पुरानी छावनी, गोला का मंदिर, झांसी रोड, सिरोल, हजीरा और क्राइम ब्रांच की टीमों ने त्वरित कार्रवाई कर अजय सिंह, करण जाटव, अंकित परिहार, मोनू गुर्जर, देव ओझा, गुलशन पवार, अमन होलकर, अमन शर्मा, नकुल परिहार, करन बाथम, सचिन पवैया और राहुल खटीक को गिरफ्तार किया। जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। 

 

पुलिस की साफ हिदायत है की सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों या फायरिंग करने वाले लोगों के खिलाफ आगे भी कार्यवाई जारी रहेगी।------


By - sagar tv news
02-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.