बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अचानक पहुंची बच्चों के बीच आश्रम, 5 घंटे रही बच्चों के बीच, कर रही आर्थिक मदद
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अचानक से एक आश्रम पहुंच गई। वहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात की, उन्होंने तकरीबन पांच घंटे बच्चों के बीच रहकर उनके साथ समय बिताया। पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी ली। भूमि इस आश्रम में आर्थिक सहयोग करती आ रही हैं। बता दें की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर मुरैना जिले में विमुक्ति बच्चों के लिए संचालित अभ्युदय आश्रम पहुंची थी। उनका यहां से पुराना नाता है वह सोन चिरैया फिल्म की शूटिंग के दौरान आश्रम के संपर्क में आई थी। तभी से वह बच्चों की मदद करती आ रही हैं।
टॉयलेट एक प्रेम कथा, बधाई हो, पेडमैन और सोन चिरैया जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर मुरैना के अभ्युदय आश्रम पहुंचीं थी। जहां सबसे पहले उन्होंने छात्रा खुशिया नागर से मुलाकात की। उसने फिल्म सोन चिरैया में भूमि पेडनेकर के साथ काम किया था। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान भूमि का आश्रम और यहां रहने वाले बच्चों से जुड़ाव हुआ था।
बताया गया की इस आश्रम में विमुक्ति जाति के बच्चों को शिक्षा और रहने की सुविधा दी जाती है। शासन से मिलने वाला अनुदान बंद होने के बाद आश्रम के संचालन में आर्थिक दिक्कतें आने लगी थीं। इसके बाद भूमि पेडनेकर ने आश्रम की मदद की जिम्मेदारी संभाली। बच्चों की पढ़ाई से लेकर उनके खाने-पीने और अन्य जरूरतों में भूमि आर्थिक सहयोग करती हैं। उन्होंने बच्चों के बीच समय बिताया, पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। आश्रम की व्यवस्थाओं को लेकर संचालिका अरुणा छारी से भी चर्चा की। समाजसेवियों द्वारा उपलब्ध कराए गए कंप्यूटर का भूमि ने उद्घाटन किया। रोटरी क्लब से जुड़े समाजसेवियों से भी मुलाकात की और आश्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
करीब पांच घंटे समय बिताने के बाद भूमि ग्वालियर के लिए रवाना हो गई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ जुड़ाव अब भावनात्मक रूप से जुड़ चुका है जिससे बच्चे भी उत्साहित नज़र आये।-
-----मुरैना से योगेश पाराशर सागर टीवी न्यूज़।------