परिवार के लोगों में ही खेत के रास्ते को लेकर विवाद, घर में घुसकर बरसाए लाठी-डंडे, 4 घायल !
परिवार के ही लोगों में खेत के रास्ते को लेकर विवाद हो गया। जिसका अंजाम खूनी खेल तक पहुंच गया। आरोप है की घर में घुसकर पति-पत्नी समेत चार लोगों को लाठी डंडों से पीटा गया। बेरहमी से मारपीट की गयी। घायल दर्द से कराह रहे थे लेकिन उनके साथ बर्बरता की जा रही थी। इसका कथित वीडियो भी सामने आया है। घटना मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र से सामने आई है जहां खेरा गांव में हुए इस विवाद में चार लोग गंभीर घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।
बताया गया की खेत के रास्ते को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि एक पक्ष के करीब एक दर्जन लोग दूसरे पक्ष के घर में घुस गए। पति-पत्नी उनके नाबालिग बेटे और भतीजे के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सामने आये वीडियो में घायल कराह रहे हैं और छोड़ने की गुहार भी लगा रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक खेरा गांव निवासी 37 साल के महेश कुशवाहा का अपने ही परिवार के पवन कुशवाहा से खेत से रास्ता निकालने को लेकर विवाद चल रहा था। जिसने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि पवन कुशवाहा, बलराम कुशवाहा, कोक सिंह कुशवाहा और मनफूल कुशवाह समेत दर्जन भर लोग घर में घुस गए जहां महेश उसकी पति सोना देवी, बेटे अजय और भतीजे चंद्रभान के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। घायल वहीं पड़े तड़पते रहे और पिटाई करने वाले चलते बने।
इसके बाद परिवार के ने लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल भेजा। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
ऐसी जानकारी है की दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं जिनमें लंबे समय से खेत के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर मारपीट हुई।
फिलहाल सम्बंधित लोगों पर एफआईआर दर्ज की गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जिसके बाद आगे की कार्यवाई की जायेगी।