सिंधिया मंच से दे रहे थे भाषण, तभी नाराज़ जनपद अध्यक्ष ने किया हंगा मा, विधायक के रोकने पर माहौल गर्माया !

 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंच से भाषण दे रहे थे की अचानक से माहौल गरमा गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष बिफर गयी और उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए बवाल कर दिया। उनका कहना था की वह अपनी बात सिंधिया के सामने रखना चाह रही थी लेकिन उन्हें विधायक ने रोक दिया। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

 

नज़ारा एमपी के शिवपुरी का है। दरअसल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय जिले के दौरे पर हैं। वह बदरवास में स्थित कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां जनपद अध्यक्ष मीराबाई को मंच से नहीं बोलने दिया। बस इसी बात पर से विवाद गरमा गया। उन्होंने हंगामा करते हुए कहा की वह मंच से अपनी बात सिंधिया के समक्ष रखना चाह रही थी। लेकिन कोलारस विधायक महेंद्र यादव ने उन्हें अपनी बात करने से रोक दिया l

 

बदरवास जनपद पंचायत अध्यक्ष मीराबाई का आरोप है की उन्हें 1 साल से काम नहीं करने दिया जा रहा है l वह जनता के हित का काम करना चाहती हैं। लेकिन बिचौलियों के द्वारा उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा l उनका ये भी कहना है की वह अपनी शिकायत लेकर चार बार दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के यहां भी गुहार लगा आई हैं। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई l वह अपनी बात मंच से सिंधिया के सामने रखना चाह रही थी। लेकिन कोलारस विधायक महेंद्र यादव ने उन्हें रोक दिया l जिस पर से वह भड़क उठी और उन्होंने हंगामा कर दिया। 

 

आरोप ये भी है की महिला जनप्रतिनिधियों को काम नहीं करने दिया जा रहा। किसी न किसी वजह से रुकावट आ रही है। जब जनप्रतिनिधि दौरे पर जाती हैं तब उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। जिससे उनका गुस्सा देखने मिल रहा है।------


By - sagar tv news
02-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.