MP के जोड़े को जम्मू कश्मीर में हुआ प्यार, फिर की शादी, लेकिन अब परिवार से सता रहा ख़ तरा !

 

रिवाजों की बेड़ियां तोड़कर हम साथ तो आ गए, मगर अपनों के ही गुस्से से आज हम घबरा गए। ये कहानी बुंदेलखंड के रहने वाले उस प्रेमी जोड़े की है जिसने जम्मू कश्मीर में एक दूसरे को देखा, दोस्ती हुई और कुछ समय बाद प्यार मोहब्बत भी हो गई। दोनों ने लव मैरिज भी कर ली। लेकिन अब जान का ख़तरा सता रहा है इसी को लेकर छतरपुर जिले के रहने वाले इस जोड़े ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। नवविवाहिता का कहना है की उसने अपनी मर्जी से शादी की है लेकिन उसके परिजन डरा धमका रहे हैं।

 

 

बताया गया की दोनों छतरपुर जिले के गोपालपुरा गांव के रहने वाले हैं। संजीव और आरती की मुलाकात जम्मू-कश्मीर में मजदूरी के दौरान हुई थी। दोनों हुई और वह एक दूसरे को दिल दे बैठे। फिर साथ में ज़िंदगी बिताने का फैसला किया। चूंकि दोनों बालिग़ हैं। उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। आवेदन में बताया की उनके रिश्ते की जानकारी परिजनों को लगने पर उन्होंने विरोध किया। जिसके बाद जोड़े ने परिवार की सहमति के बिना ही शादी करने का फैसला किया। उनके मुताबिक 18 दिसंबर 2025 को जम्मू में आर्य समाज से दोनों ने शादी की।

 

उस समय आरती की उम्र 22 साल और संजीव की उम्र 26 साल बताई गई। वह दोनों साथ में रहना चाहते हैं लेकिन आरोप है की परिवार से उन्हें जान का ख़तरा सता रहा है। इसी को लेकर उन्होंने छतरपुर एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी को आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है। नवविवाहित जोड़े का कहना है की वह किसी भय के रहना चाहते हैं।

फ़िलहाल पुलिस ने आवेदन लेते हुए जांच में लिया है। जिसके बाद आगे की कार्यवाई की जायेगी।

 

 


By - Sagar tv news
02-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.