सागर- पुतला दहन पर पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता, राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

 

सागर में बुधवार को कांग्रेस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड के नैनीताल जिले में दर्ज एफआईआर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। भगवानगंज चौराहे के पास बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे और भाजपा सरकार के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई, जब कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश की और पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। तस्वीरें सागर के भगवानगंज चौराहे की हैं, जहां राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने एफआईआर को गलत बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारी हाथों में पुतला लेकर पहुंचे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया।

 

 

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से पुतला छीनने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगा दी। इसके बाद कार्यकर्ता जलता हुआ पुतला लेकर आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को लेकर खींचतान की स्थिति बन गई। मौके पर बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की तेज बौछारों के जरिए कार्यकर्ताओं को मौके से हटाया गया। कुछ देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच गहमागहमी बनी रही।

 

 

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामला झूठा है और इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि पार्टी की मांग है कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लिया जाए। फिलहाल सागर में हुए इस प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन और पुलिस की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस ने एफआईआर वापसी की मांग दोहराई है।

 

 


By - Sagar tv news
02-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.