दो सगे भाइयों समेत 4 गिरफ्तार, 10 चोरी की बाइकें बरामद, अंतरराज्यीय बाइक चोर का पर्दाफाश !

 

एमपी के मुरैना में कोतवाली पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी मुरैना के अलावा ग्वालियर-चंबल संभाग के कई जिलों और राजस्थान के धौलपुर तक बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। दरअसल, पूरा मामला 7 जुलाई का है। मुरैना में हरीराज टॉकीज के पास से एक अपाचे बाइक चोरी हो गई थी। बाइक मालिक की शिकायत पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने बाइक और आरोपियों की तलाश शुरू की।

 

 

करीब डेढ़ महीने बाद पुलिस टीम एमएस रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की अपाचे बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को नजर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सरायछौला थाना क्षेत्र के रिठौरा गांव निवासी लवकुश उर्फ पप्पू गुर्जर और आशी उर्फ कारी गुर्जर के रूप में हुई। पुलिस ने बाइक के इंजन और चेसिस नंबर की जांच की तो पता चला कि यह वही बाइक है, जो 7 जुलाई को हरीराज टॉकीज के पास से चोरी हुई थी।

 

 

पुलिस के मुताबिक लवकुश गुर्जर के खिलाफ पहले भी वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। सख्ती से पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने पटेल का पुरा रिठौरा निवासी सचिन गुर्जर और मंगल गुर्जर को गिरफ्तार किया। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 10 चोरी की बाइकें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार इनमें मुरैना के साथ ग्वालियर, बानमोर, भिंड, शिवपुरी और राजस्थान के धौलपुर से चोरी की गई बाइकें शामिल हैं।

 

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही बाइक चोरी कर लेते और बाद में उन्हें कम कीमत पर बेच देते थे। फिलहाल कोतवाली पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में वाहन चोरी की कई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। साथ ही बरामद 10 मोटरसाइकिलों के वास्तविक मालिकों की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 


By - Sagar tv news
02-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.