MP में बस-बल्कर की भीषण टक्कर, 5 की मौत, 17 यात्री गंभीर, गड्ढे में जा गिरी बस

 

एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भीषण था कि बल्कर की टक्कर के बाद यात्री बस सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन को भी हादसे की एक वजह बताया जा रहा है। हादसा एमपी के रीवा में बुधवार शाम को गुढ़ नेशनल हाईवे नंबर-39 पर बदवार स्टैंड के पास बुधवार शाम करीब 5 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक रीवा से सीधी जा रही पवन ट्रैवल्स की बस को पीछे से आ रहे एक बल्कर ने जोरदार टक्कर मार दी।

 

 

 

 

टक्कर के बाद बल्कर सड़क पर पलट गया, जबकि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। पुलिस और प्रशासन की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि आठ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों और घायलों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

 

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय बारिश के कारण सड़क पर काफी फिसलन थी। बताया जा रहा है कि बल्कर तेज रफ्तार में था और चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया, जिसके बाद बस को पीछे से टक्कर लग गई। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। यह बस रोजाना करीब 240 किलोमीटर का सफर तय करते हुए रीवा से चुरहट, बघोर, सीधी, पटपरा और अमिलिया तक जाती थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम अनुराग तिवारी ने कहा कि फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है।


By - sagar tv news
03-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.